Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादनगर आयुक्त के कुशल नेतृत्व में सैनिटाइजेशन

नगर आयुक्त के कुशल नेतृत्व में सैनिटाइजेशन

ऑक्सीजन  तथा होम आइसोलेशन की व्यवस्था सुदृढ़

जनसागर टुडे संवाददाता

गाजियाबाद। बीते दिनों जिस प्रकार कोविड-19 संक्रमण से पीड़ित शहर वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हीं परेशानियों का समाधान करने के लिए प्रशासन द्वारा कई व्यवस्थाएं शहर वासियों के लिए की गई। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के कुशल नेतृत्व में गाजियाबाद में सैनिटाइजेशन फागिंग ऑक्सीजन तथा होम आइसोलेशन की कार्यवाही को व्यवस्थित किया गया।

सैनिटाइजेश: नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने योजनाबद्ध तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन कर शहर की साफ सफाई, फागिंग तथा सैनिटाइजेशन कोविड काल में तेज गति से कराया जा रहा है। नगर निगम की कार्यशैली प्रभावित न हो इसके लिए अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव को सैनिटाइजेशन व्यवस्था का नोडल प्रभारी बनाया गया

ऑक्सीजन  गैस: इसी प्रकार शहर में  ऑक्सीजन की समस्याओं को बढ़ते देखा तो उत्तर प्रदेश के नोडल  ऑफिसर द्वारा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर को ऑक्सीजन गैस नोडल प्रभारी बनाया गया ताकि योजनाओं के तहत कार्य कर शहर को  ऑक्सीजन की समस्या से छुटकारा दिलाया जा सके और ऐसा ही हुआ नगर वासियों को आज पांचों जोनल कार्यालयों के माध्यम से समय अनुसार  ऑक्सीजन गैस उपलब्ध हो रही है। इस पूरी कार्यवाही को संभालने
के लिए उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह को ऑक्सीजन  गैस प्रभारी की जिम्मेदारी जिम्मेदारी सौंपी।जिनकी देखरेख में प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों को  ऑक्सीजन गैस दी जा रही है।

होम आइसोलेशन : शहर को होम आइसोलेशन उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा संस्थाओं एनजीओ के साथ सहयोग कर मानसरोवर में 150 बेड की व्यवस्था मेडिकल किट की व्यवस्था खानपान व अन्य कई व्यवस्थाओं के साथ होम आइसोलेशन केंद्र को तैयार किया गया है। जिसकी जिम्मेदारी मोइनुद्दीन को सौंपी गई। महापौर आशा शर्मा के निर्देशन में सभी पार्षदों के सहयोग से शहर को कोरोना मुक्त करने के लिए नगर निगम पूरी तरह मुस्तैद है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img