Sunday, April 20, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादगाजियाबाद : कोरोना का प्रकोप हो जाए कम: करा रहे हैं महामृत्युंजय...

गाजियाबाद : कोरोना का प्रकोप हो जाए कम: करा रहे हैं महामृत्युंजय जप

जनसागर टुडे संवाददाता

गाजियाबाद। कहां जाता है हालात और समय क्या कुछ नहीं करा देते हैं। कुछ ऐसा ही चल रहा है इन दिनों कोरोना महामारी के बीच। कोरोना के डर से लोग इतने परेशान हैं कि अब वह पंडितों से महामृत्युंजय जप करा रहे हैं और अपने मरीज की जान बचाने के लिए हवन एवं कामना तक कर रहे हैं। अपने परिवार की महामारी से बचने के लिए बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए नेहरू नगर स्थित मंदिर में महामृत्युंजय जप हो रहा था।

महामृत्युंजय जप के दौरान सभी पुरोहितों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया गया। साथ ही उनके द्वारा मास्क भी लगाया गया। इस दौरान पंडितों ने महामृत्युंजय जप किया और गाजियाबाद की जनता की दीघार्यु की कामना और जल्द इस महामारी को खत्म करने के लिए यज्ञ में मंत्र पढ़े गए। महामृत्युंजय यज्ञ में बड़ी संख्या में पंडितों ने महामृत्युंजय मंत्र के जप किए किया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img