Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRकेंद्रीय मंत्री एवं सांसद के साथ मिलकर साहिबाबाद विधायक ने किया  6...

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद के साथ मिलकर साहिबाबाद विधायक ने किया  6 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

जनसागर टुडे

साहिबाबाद- वित्तिय वर्ष 2020-2021 को श्री सुनील शर्मा विधायक साहिबाबाद के प्रस्ताव एवं जनरल वी.के. सिंह सांसद एवं केंद्रीय मंत्री के कर कमलों द्वारा 6 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। जनरल वी.के. सिंह  ने कहा केंद्र प्रदेश की भाजपा सरकार में विकास रफ्तार पकड़ी हुई है ! मैं विधायक सुनील शर्मा को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने कार्यक्रम के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के दिन को चूना| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गाथा लिखी जा रही है ! प्रदेश और देश में विकास हो रहा है।सुनील शर्मा विधायक साहिबाबाद ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में और प्रदेश में आई है तभी से देश में और प्रदेश में विकास की बुलेट ट्रेन की रफ्तार के भांति हो रहा है। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में हर तरफ विकास हो रहा है ! चाहे एलिवेटेड रोड हो , मेट्रो हो, रैपिड रेल हो या फ्लाईओवर अंडर पास सड़कें आज साहिबाबाद जाम मुक्त हो चुका है ! खोड़ा कॉलोनी में विकास के जितने कार्य अब हो रहे हैं इस ने पिछले 50 साल में भी नहीं हुए ! स्ट्रीट लाइटों से खोड़ा कॉलोनी पूरी तरह से जगमग होने का काम कर रहा है ! डॉ वीके सिंह  के आशीर्वाद से साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र एक नई गाथा लिख रहा !कार्यक्रम में आए हुए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता अभिवादन करता हूं धन्यवाद प्रेषित करता हूं ! इस मौके पर संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष ,विनोद शर्मा पार्षद ,पवन रेडी पार्षद ,आलोक शर्मा पार्षद ,चतर सिंह पार्षद ,हरवीर प्रधान पार्षद ,सुजीत गिरी पार्षद ,आलोक शर्मा पार्षद ,आशुतोष शर्मा पार्षद, यशपाल पहलवान पार्षद, मदन राय मंडल अध्यक्ष ,राज आर्य मंडल अध्यक्ष, नीरज वर्मा मंडल अध्यक्ष, आनंद गुप्ता पार्षद ,सचिन डागर पार्षद ,अनिल राणा पार्षद के साथ कई लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img