Saturday, April 19, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशभाईदूज पर्व पर महाकाली की निकली शोभायात्रा

भाईदूज पर्व पर महाकाली की निकली शोभायात्रा

भाईदूज पर्व पर महाकाली की निकली शोभायात्रा

जहांगीराबाद से गगन बसल की रिपोर्ट
जहांगीराबाद / नगर में भाईदूज पर्व पर मौहल्ला कायस्थबाड़ा स्थित सुनारों वाले मंदिर से महाकाली शोभायात्रा निकाली गयी। वंश गोयल के नेतृत्व में निकली महाकाली शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्यातिथि नरेन्द्र शर्मा (प्रबंधक बीके पब्लिक स्कूल) व मनोज ओझा पत्रकार ने फीता काटकर व मां काली की आरती उतारकर किया। महाकाली की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पडी। विनय शर्मा ने महाकाली का स्वरूप धारण कर अपने सपाटे दिखाकर शोभायात्रा में चार चांद लगा दिए। शोभायात्रा में लोगों ने महाकाली का खप्पड़ भरकर आशीर्वाद लिया वहीं माँ काली ने भी लोगों को प्रसाद रूपी आशीर्वाद दिया। कमेटी के सभी सदस्यों ने मिलकर मुख्य व विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। शोभायात्रा में बब्बू भैया, मनोज गुप्ता, भारत गोयल, कनिष्क शर्मा, अमित गोयल, गगन बंसल, सौरभ विरदी, रोहित पहाड़ी, दीपांशु ओझा, हर्ष गोयल, अमन आदि का सहयोग रहा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img