Monday, October 21, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशपुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में स्मृति दिवस...

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में स्मृति दिवस समारोह का आयोजन कर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी श्रद्धाजंलि

*”पुलिस स्मृति दिवस“*

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में स्मृति दिवस समारोह का आयोजन कर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी श्रद्धाजंलि डीके निगम 
बुलंदशहर अपने कर्तव्य की बेदी पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। आज दिनांक 21.10.2024 को रिजर्व पुलिस लाइन में प्रातः 08 बजे पुलिस स्मृति दिवस समारोह का आयोजन किया गया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्लोक कुमार सहित अन्य उपस्थित अधिकारीगण/कर्मचारीगण द्वारा शहीद हुए पुलिस जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी एवं शहीद हुए पुलिस जवानों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष उन शहीदों की याद में मनाया जाता है, जो अपनी ड्यूटी बडी निष्ठा के साथ करते हुये शहीद हो जाते हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित मिश्र, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर  ऋजुल, पुलिस उपाधीक्षक  मधूप कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक रामकरन, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु)  प्रखर पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) आयुषी सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img