Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशशिल्पी राज के ब्लास्ट सांग 'बिहार वाला' में नीलम गिरी ने गिराई...

शिल्पी राज के ब्लास्ट सांग ‘बिहार वाला’ में नीलम गिरी ने गिराई बिजली

वायरल सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस नीलम गिरी की जोड़ी में रिलीज हुआ नया बिग ब्लास्ट गाना ‘बिहार वाला’ रिलीज होते ही धूम मचा दिया है। इस गाने में सोशल मीडिया में काफी शेयर किया जा रहा है, जिससे लग रहा है कि यह गाना जल्द ही लाखों करोड़ो व्यूज यूट्यूब पर हासिल कर लेगा। इस गाने का ऑडियो श्रोताओं को क्रेजी कर रहा है तो इसका वीडियो देखने वालों को अपनी ओर खींच रहा है। वीडियो में नीलम गिरी की दिलकश अदा देखकर लोग आनंद उठा रहे हैं और मस्ती में झूम रहे हैं। जब नीलम दिलकश अंदाज में शिल्पी राज की आवाज पर लिप सिंक के साथ डांस करती है कि उसे देखकर लोग पागल दीवाने हो रहे हैं। इस गाने को सिंगर शिल्पी राज अपने फैंस के लिए दशहरा का खास तोहफा के रूप लेकर आई है।

ए एस मनोरंजन द्वारा प्रस्तुत किया गया यह बिग ब्लास्ट सांग ‘बिहार वाला’ रिलीज होते ही धूम मचा रहा है। इस गाने के गीतकार आशुतोष तिवारी हैं, जबकि संगीत राहुल यादव ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर योगेश, डीओपी गौरव राय, गोविंद का तालमेल से यह सांग बिग लेबल का बन गया है। एडिट आलोक गुप्ता और डीआई रोहित सिंह ने किया है। इसके प्रोड्यूसर एस के शर्मा और अखिलेश राय हैं। स्पेशल थैंक्स समरेंद्र विक्रम सिंह का है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img