Saturday, October 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशअहिल्या उद्धार और जनकपुरी की शोभा की लीला संपन्न

अहिल्या उद्धार और जनकपुरी की शोभा की लीला संपन्न

अहिल्या उद्धार और जनकपुरी की शोभा की लीला संपन्न

गगन बंसल
जहांगीराबाद। रविवार की रामलीला मंचन में अहिल्या उद्धार, गंगा आगमन और जनकपुरी की शोभा की लीला संपन्न हुई। जनकपुरी जाने के क्रम में श्रीराम ने अपने चरण से स्पर्श कर देवी अहिल्या का उद्धार किया। इसके बाद गंगा आगमन की लीला संपन्न हुई। जनकपुरी पहुंचे श्रीराम जनकपुरी की शोभा देखकर प्रसन्न हुए और उन्होंने जनकपुरी का भृमण भी किया। यह जानकारी कमेटी के संस्थापक रामहरि गोयल ने दी। रविवार की श्रीराम आरती जहांगीराबाद अस्पताल के संचालक डॉ तरुण शर्मा के छोटे भाई प्रतीक शर्मा, कुनाल ओझा और दीपांशु ओझा ने संयुक्त रूप से की। कमेटी के उपाध्यक्ष मुकेश लोधी ने बताया कि 1अक्टूबर को नगर में रामबारात का आयोजन भी रामलीला कमेटी द्वारा कराया जा रहा है। इस अवसर पर अशोक गिरी, मुकेश लोधी, जयभगवान गुप्ता, लव शर्मा, नीतीश अग्रवाल, राहुल बंसल, सौरभ विरदी, अमरजीत मलिक, सचिन गोयल, रोहित गोयल, प्रिंस जोशी, जयप्रकाश सैनी आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img