Saturday, October 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRअल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ने किया शहर विधानसभा सम्मेलन" का सफल...

अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ने किया शहर विधानसभा सम्मेलन” का सफल आयोजन

गाजियाबाद
महानगर अध्यक्ष  संजीव शर्मा  के नेतृत्व में एवं महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बलप्रीत सिंह द्वारा शहर विधानसभा सम्मेलन” का आयोजन  आर के बैंक्वेट, नेहरू नगर, गाजियाबाद में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसे देखकर लोगों को बलप्रीत सिंह के जन समर्थन वाली ताकत का एहसास हुआ। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. रिजवान मीर, अतुल जैन आदि अतिथियो के रूप में उपस्थित रहे।
इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नव निर्वाचित महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने का कार्य किया। साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में अल्पसंख्यक समाज को मोर्चे में सम्मिलित करने का कार्य किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी  ने व प्रदेश अध्यक्ष बासित अली  ने अल्पसंख्यक मोर्चे के लिए भाजपा सरकार की सशक्तिकरण योजनाओं पर विशेष प्रकाश डाला सरकार द्वारा  चलाई जा रही अल्पसंख्यक मोर्चे के हित में अनेक योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की l
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img