Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorized100 मीटर तिरंगा के साथ भंवरपुर से मेहनाजपुर तक निकली तिरंगा यात्रा

100 मीटर तिरंगा के साथ भंवरपुर से मेहनाजपुर तक निकली तिरंगा यात्रा

जनसागर टुडे 

मेहनाजपुर आजमगढ़ / सूरज सिंह – 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन भंवरपुर से मेहनाजपुर की तिरंगा यात्रा निकाली गई | 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा में क्रांतिकारी युवा मोर्चा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन सिंह व क्षेत्र की पूरी युवा टीम ने भी हिस्सा लिया | यह तिरंगा यात्रा भंवरपुर , तीयरा मऊ पारसी, से होते हुए मेहनाजपुर बाजार तक संपन्न हुआ | युवाओं ने जय हिंद, भारत माता की जय इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए फुर्ती के साथ तिरंगा यात्रा संपन्न किया | रोशन सिंह ने कहा कि हम सब ये तो जानते हैं कि 15 अगस्त 1947, वो दिन था जब भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की। देश ने स्वतंत्रता की नई सुबह देखी। ये दिन हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है।

उन्हीं की बदौलत हम आज एक आजाद देश में सांस ले पा रहे हैं। लेकिन आज भी हमारे सामने कई चुनौतियां सिर उठाए खड़ी हैं। गरीबी, बेरोजगारी, सामाजिक असमानता… इन्हें दूर करने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा। क्योंकि इसके बिना आजादी अधूरी है। तो क्यों ना इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी यह संकल्प लें कि देश की प्रगति में अपना हर संभव योगदान देंगे। भारत को एक मजबूत, समृद्ध और समावेशी राष्ट्र बनाने के लिए अपने स्तर पर जो बन पड़ेगा, करेंगे। इस तिरंगा यात्रा में यदुवेंद्र सिंह, अमित सिंह,रोहित सिंह, गौरव सिंह इशु, राहुल सिंह, अभय प्रताप सिंह, आदर्श सिंह शोलू,प्रशांत सिंह, अमन सिंह,रविषेक सिंह, प्रमोद यादव जैसे कई युवा देशभक्त मौजूद है |

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img