पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के तीसरी बार अध्यक्ष बने हरिओम शर्मा खुशी का माहौल।
सभी पदाधिकारियों का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
पदाधिकारियों की कार्यकारिणी हुई घोषित।
डीके निगम
बुलंदशहर के पशुधन प्रसार अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ है।जिसमें तीसरी बार अध्यक्ष पद के लिए हरिओम शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए निखिल कुमार दिवाकर महामंत्री पद के लिए प्रवीण शर्मा ,संयुक्त मंत्री पद के लिए संजीव कुमार एवं ऑडिटर पद के लिए राघवेन्द्र सोलंकी निर्वाचित हुए हैं। अधिवेशन में निर्वाचन अधिकारी डॉ.सुमेश चंद्र गुप्ता, सहायक निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र चौहान रहे। अधिवेशन के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी पदाधिकारी का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई हरिओम शर्मा के अध्यक्ष बनने पर उनके स्टाफ और परिवार में खुशी का माहौल है। तथा बधाईयों का दौर जारी है।