Friday, April 25, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशजरगवां में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डॉ भीमराव अंबेडकर...

जरगवां में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डॉ भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।

जरगवां में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डॉ भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
डीके निगम/जेपी गौतम
आकर्षक झांकियों में भाग लेने वाले कलाकारों को कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया।
रामघाट/बुलंदशहर/ जरगवां में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती के अवसर पर बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ। भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव ग्राम प्रधान वीरपाल सिंह यादव ने फीता काट कर शुभारंभ किया।  शोभायात्रा में बाबा साहब रमाबाई संत रविदास संत ज्योतिबा फुले भगवान गौतम बुद्ध के स्वरूप में सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली गई।
शोभायात्रा डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क से शुरू होकर मैन बाजार होते हुए गंगाया मौहल्ला से निकलते हुए मस्जिद रामलीला मैदान से निकलते हुए अंबेडकर पार्क में आकर संपन्न हुई 
शोभायात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह रोककर पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर सम्मानित लोगों को कमेटी द्वारा सत्यवीर सिंह यादव द्वारा बाबा साहब के चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सत्यवीर सिंह यादव ने कहा डॉ भीमराव अंबेडकर ने दलित पिछडे समाज के साथ-साथ महिलाओं को शिक्षा और मतदान देने का अधिकार भी दिलाया आज बाबा साहब के बनाए गए संविधान से देश चल रहा है। आज बाबा साहब की देन है आप लोगों को स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार प्राप्त है इसलिए अपने-अपने बच्चों को स्कूल में भेज कर बाबा साहब के सपनों को साकार करें शोभायात्रा के साथ चल रहे युवा महिलाओं पुरुषों युवतियों युवाओं ने डीजे पर चल रहे बाबा साहब के गानों पर जमकर नृत्य करते देखा गया। 
शोभायात्रा के साथ सत्यवीर सिंह यादव ग्राम प्रधान वीरपाल सिंह यादव रामबाबू भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य जयपाल सिंह गौतम देवेंद्र सिंह पवन कुमार गौतम जितेंद्र सिंह गौतम भीम प्रकाश गौतम राजू मासूम मनोज कुमार लोधी राम प्रकाश लोधी सुनील कुमार उर्फ बच्चू यादव तिर्मल सिंह यादव डॉ धर्मेंद्र लोधी बिल्लू नेम सिंह गौतम संतोष गौतम सुभाष बीके पेंटर कमल सिंह एडवोकेट गनपत सिंह कमलकांत उदयवीर सिंह अमित कुमार अंकित कुमार डीजे संचालक प्रेम सागर उर्फ बादल डैनी रवि कुमार मक्खन सिंह डॉ महेंद्र सिंह उर्फ बॉबी गुरदयाल सिंह शिवम गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img