Monday, April 21, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशमायका पक्ष ने सुसरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप 6 लोगों...

मायका पक्ष ने सुसरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी।

मायका पक्ष ने सुसरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी।

संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिर कर महिला की मौत

बुलंदशहर शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मौहल्ला भीम नगर खेड़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। मृतका की पहचान 27 वर्षीय शीतल पत्नी विनोद के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि शीतल की शादी करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी और तभी से उसे दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार का दावा है कि बीती रात किसी बहाने से शीतल को छत पर ले जाकर जानबूझकर नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने 6 लोगों के नामजद रिपोर्ट दर्ज की है जिसमें पति विनोद पुत्र सत्यप्रकाश देवर अरुण, व नितिन पुत्रगण सत्यप्रकाश जेठ धर्मेंद्र पुत्र सत्यप्रकाश जेठानी अंजू पत्नी धर्मेंद्र सास अनीता पत्नी सत्यप्रकाश यह सभी लोग आरोपित हैं। मृतका शीतल की चाची धर्मवती ने बताया है कि शादी के बाद से ही उसकी सुसराल के लोग दहेज की खातिर परेशान कर रहे थे वहीं मृतक के पिता रघुवर दयाल का कहना है कि मेरी पुत्री ने मुझे कई बार फोन पर बताया था कि उसके ससुराल वाले दहेज की खातिर उसके साथ आए दिन मारपीट करते हैं वही एक खुलासा और किया गया है कि मेरी बेटी शीतल के एक चार वर्ष की पुत्री है तथा दूसरी बच्ची एक माह की है सुसराल वाले दूसरी बेटी के पैदा होने से खुश नहीं थे वहीं ससुराल वालों ने मेरी बेटी को छत से धक्का देकर मार दिया है। मृतिका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल। मायका पक्ष के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे शिकारपुर कोतवाली जहा पर सुसरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
उधर शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंदगीराम का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतिका के परिजनों की तहरीर के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मृतका के मायके वालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के कुछ सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img