जनसागर टुडे
आजमगढ़ / सूरज सिंह – आजमगढ़ के मडै़या लहुआखुर्द पल्हना की रहने वाली रुषीका सिंह को श्री राजपूत करणी सेना आजमगढ़ का महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाया गया| श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल सिंह व पूर्वांचल सह प्रभारी आशुतोष सिंह नें रुषीका सिंह को पगड़ी पहनाकर आजमगढ़ महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की कमान सौपते हुए उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी है | जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर रुषीका सिंह नें राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना,प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश दुर्गेश सिंह ( दीपू ), प्रदेश संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश विकाश सिंह,प्रदेश संगठन मंत्री उत्तरप्रदेश विशाल सिंह, पूर्वांचल सह प्रभारी आशुतोष सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा की उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है उसका वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर निर्वाहन करेंगी | महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रुषीका सिंह नें कहा की सनातन धर्म तथा समाज की रक्षा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी |आज से नहीं आदिकाल से क्षत्रियों नें समाज की रक्षा की है और आगे भी करते रहेंगे | रुषीका सिंह को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर संगठन के सभी पदाधिकारीयों नें बधाई दिया |