Tuesday, March 18, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशबहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के महानायक हैं कांशीराम साहेब :...

बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के महानायक हैं कांशीराम साहेब : अमित जाटव

बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के महानायक हैं कांशीराम साहेब : अमित जाटव

डीके निगम

बुलंदशहर वंचितों और शोषितों के कल्याण के लिए आजीवन संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए कार्य करने वाले बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहेब जी की जयंती जनपद बुलन्दशहर के गांव उटरावली (बाबू बनारसीदास जी वाली) में दलित बस्ती में मनाई। मान्यवर कांशीराम साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर मौजूद लोगों ने पुष्प अर्पित किए।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमित जाटव ने कहा है कि मान्यवर कांशीराम साहेब ने बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय के उद्देश्य के साथ बहुजनों को संगठित करके राजनीतिक सत्ता प्राप्त करने का रास्ता दिखाया।
अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस बुलन्दशहर के जिलाध्यक्ष मुकेश रजक ने कहा कि हमें मान्यवर कांशीराम साहेब के बताएं रास्ते का अनुसरण करना चाहिए। एससी एसटी ओबीसी एवं माइनॉरिटी को संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी चाहिए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय भार्गव पासी ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहेब का सपना बहुजनों को देश का हुक्मरान बनाने का था। कांशीराम साहेब कहते थे कि जब तक बहुजन हुक्मरान नहीं बनेगा तब तक उसका भला नहीं हो सकता।
इस अवसर पर चन्द्रपाल सिंह, सुनील, नरेन्द्र, वीरेन्द्र, दिनेश, राजेन्द्र, वीरपाल, रवि, मुन्ना, महीपाल, राजवीर, सुन्दर, किरनपाल, संदीप आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img