जनसागर टुडे
आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह व लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर बने
आजमगढ़ / सूरज सिंह – भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ और लालगंज जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। आजमगढ़ से पूर्व जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह और लालगंज का जिला अध्यक्ष विनोद राजभर को बनाया गया है। आजमगढ़ के चुनाव अधिकारी जयपाल सिंह व्यस्त और लालगंज के चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने रविवार करीब 2:30 बजे जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा जिला पार्टी कार्यालय पर की। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर भारी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। दोनों जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करके जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। आपको बता दें कि आजमगढ़ से 56 उम्मीदवारों ने और लालगंज से 43 उम्मीदवारों ने जनवरी 2025 में चुनाव अधिकारी के समक्ष जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। जनवरी से लेकर फरवरी और फिर मार्च तक लगातार पार्टी के कार्यकर्ता नेता और समर्थक जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। लेकिन किसी न किसी कारण से नाम फाइनल नहीं हो पा रहा था आज जैसे ही दोनों जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा हुई। समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ से जहां सामान्य वर्ग के ध्रुव सिंह पर दांव एक बार फिर से लगाया है वही लालगंज से पिछड़ा वर्ग के विनोद राजभर पर भरोसा जताया है