जनसागर टुडे
जौनपुर। मछली शहर भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में एक बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने डॉ. अजय सिंह को मछली शहर का नया भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले वे मछली शहर में भाजपा के जिला महामंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और पार्टी संगठन में उनकी अहम भूमिका रही है। उनकी नियुक्ति से मछली शहर से लेकर जिले भर के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
डॉ. अजय सिंह लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पार्टी के विभिन्न स्तरों पर कार्य कर संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मछली शहर के जिला महामंत्री के रूप में उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्य किया और पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने में सफलता हासिल की। उनकी मेहनत और समर्पण को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें मछली शहर जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। समर्थकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें