बागपत–
होली पर्व के अवसर पर जनपद मे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस कप्तान अर्पित विजय वर्गीय ने रात्रि मे बागपत शहर मे फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने प्रमुख बाजारो, भीड़ भाड़ वाले इलाको और संवेदनशील स्थानो पर गस्त की।
जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने आमजन से होली पर्व को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल मे मनाने की अपील की। जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने होली दहन स्थलो का भी भ्रमण किया जिसमे नगर पालिका बागपत द्वारा अच्छी साफ सफाई की गई। और जगह-जगह स्थलो पर चुना कली भी मिली।
जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने समस्त जनपद वासियो को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि सभी इस रंगो के त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। प्रशासन ने लोगो को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नही किया जाएगा। और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर एसडीएम बागपत अविनाश त्रिपाठी उपस्थित रहे।