Thursday, February 20, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशजिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में अनीता यादव निर्विरोध हुई निर्वाचित।

जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में अनीता यादव निर्विरोध हुई निर्वाचित।

जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में अनीता यादव निर्विरोध हुई निर्वाचित।

अनीता यादव को वार्ड नंबर 44 की जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित निर्वाचित होने पर फूलमाला पहना कर दी शुभकामनाएं।

  • निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य बनने पर अनीता यादव के आवास पर बधाई देने वालों का लगा तांता।
  • जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने अनीता यादव को निर्विरोध निर्वाचित होने पर दी बधाई।

डीके निगम/जेपी गौतम

बुलंदशहर 44 नंबर वार्ड के रिक्त पद पर उपचुनाव में जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय सुरेश चंद्र यादव की पत्नी अनीता यादव निर्विरोध घोषित की गई जिनको निर्वाचन अधिकारी एडीएम वित्त अभिषेक कुमार ने जीत का प्रमाण पत्र सौंपा है।

आपको बता दें डिबाई तहसील के वार्ड नंबर 44 के जिला पंचायत सदस्य सुरेशचंद्र यादव की लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था यह पद रिक्त चल रहा था प्रशासन ने उपचुनाव कराने की 19 फरवरी की तारीख की घोषणा की थी इस पद के लिए स्वर्गीय जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र यादव की पत्नी अनीता यादव सहित पांच अन्य लोगों ने इस पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये थे जिसमें अनीता यादव पत्नी सुरेश चंद यादव जरगवां निर्विरोध घोषित की गई जिनको एडीएम वित्त निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार ने प्रमाण पत्र सौंप दिया है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया पंकज प्रधान राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव वीरपाल सिंह यादव प्रधान लटूरी सिंह यादव महेश लोधी सीपी सिंह लोधी जेपी गौतम ध्यान पाल सिंह यादव रिंकू यादव डीलर प्रमोद यादव प्रशांत कुमार यादव राजू यादव इंद्रपाल सिंह यादव द्रविड़ कुमार लोधी आदित्य कुमार लोधी राकेश कुमार यादव महेश यादव रामकिशोर यादव हरिओम यादव रविंद्र यादव प्रधान दिनेश कुमार यादव सत्यप्रकाश लोधी आदि क्षेत्र के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img