Wednesday, October 23, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ने आगामी त्यौहारों को लेकर की बैठक

जिलाधिकारी ने आगामी त्यौहारों को लेकर की बैठक

 

डीके निगम 

बुलंदशहर बुधवार देर शाम को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा आगामी पर्वों दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैय्यादूज, छठ पूजा, गंगा दशहरा, इत्यादि के सम्बन्ध में सम्भ्रांत लोगो, कार्यक्रम आयोजको, अधिकारियों के साथ शांति एवं कानून व्यवस्था की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी को दीपावली सहित आगामी त्यौहारों की बधाई देते हुए कहा कि आपसी भाईचारे, प्रेम से त्यौहार को मनाए। बैठक में आए संभ्रांत लोगों के द्वारा त्यौहार पर कराए जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियो ने कहा कि जनपद बुलंदशहर एनसीआर क्षेत्र में होने के फलस्वरूप पटाखा बिक्री पर पूर्णतया रोक है। उप जिलाधिकारी, सीओ को निर्देश दिए गए कि पटाखों का विक्रय एवं भंडारण करने वाले लोगों पर कार्यवाही करें। जनपद की सीमा से लगे एनसीआर से बाहर के जनपदों की सीमा पर सघन चेकिंग कराई जाए की कोई वहां से तो पटाखे लाकर नहीं बेच सके। एनसीआर में केवल ग्रीन पटाखे ही विक्रय किए जा सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन थाना क्षेत्रों में पराली, फसल अवशेष की कोई भी घटना नहीं होगी वहां के थाना प्रभारी को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में दीपावली, छठ पूजा के मेले तथा पर्वों पर निकलने वाले जुलूस के मार्ग का निरीक्षण कर सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए गये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि त्यौहार पर बाजारों में लोग खरीदारी के लिए आते हैं इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाए। बाजारों में पेट्रोलिंग भी नियमित की जाए। एंटी रोमियो स्कॉड को भी एक्टिव करते हुए असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखे। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट प्लान भी बनाकर बाजारों में वाहनों को नहीं जाने दिया जाए। सराफा व्यापारियों से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सुरक्षा कर्मियों को किसी अप्रिय स्थिति में तत्काल सूचित करने आदि के बारे में बताया जाए। भयमुक्त वातावरण में त्यौहार मनाए जाने के लिए पुलिस बल के साथ बाजारों में पैदल गस्त भी करे। इसके साथ व्यापारियों से वार्ता कर उन्हे अवगत कराया जाए कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के पुलिस प्रशासन उनके साथ है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डा0 प्रशान्त कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट समस्त सीएमओ डॉ विनय कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी एवं समस्त क्षेत्राधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img