Wednesday, October 23, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशगुलावठी में जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. अंतुल तेवतिया ने सक्रिय सदस्यता का...

गुलावठी में जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. अंतुल तेवतिया ने सक्रिय सदस्यता का कराया नवीनीकरण*

*

डीके निगम 

बुलंदशहर गुलावठी। भाजपा ने नगर मंडल गुलावठी में सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तेवतिया ने जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. अंतुल तेवतिया के आवास पर जाकर सक्रिय सदस्यता आवेदन प्राप्त किया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. अंतुल तेवतिया ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण कराया। 16 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सक्रिय सदस्यता का शुभारंभ किया गया था। जिसके साथ सक्रिय सदस्य बनने का अभियान भाजपा में शुरू हो गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह तेवतिया ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आरंभ हुआ है। यह अभियान पार्टी के निचले स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा और कार्यकर्ताओं को विकसित भारत निर्माण के संकल्प के साथ समाज सेवा करने के अवसर प्रदान करेगा। सक्रिय सदस्यता अभियान आगामी 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत जो भी पार्टी का कार्यकर्ता व नेता 100 सदस्य बनाएगा। उसे पार्टी सक्रिय सदस्य बनाएगी। इतना ही नहीं निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने वाले कार्यकर्ता व नेता को सक्रिय सदस्य का फार्म भरना होगा और उसे 100 रुपए सदस्यता शुल्क ूूू.इरच.वतह पर देने होंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह तेवतिया, गगन प्रजापति सभासद, नगर मंत्री हिमांशु गोयल उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img