Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशरावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत

रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत

रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत

बुगरासी। यतेंद्र त्यागी 
कस्बे में विजय दशमी पर रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ खुशियां मनाई गईं। रामलीला कमेटी के तत्वाधान में जनता इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित विशाल मेले में कस्बा व क्षेत्र के हज़ारों लोग पहुंचे। विधिवत तरीके से मेले का उदघाटन किया गया। भगवान श्रीराम और राक्षस रावण के बीच युद्ध का सजीव मंचन किया गया। जिसमें राम ने रावण का तीर मारकर वध कर दिया। ततपश्चात रावण के प्रतीक पुतले को आग लगा दी गई। बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ रावण धु-धु कर जल गया। उधर मेले में बच्चों व बड़ों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। मुख्य अतिथि स्वरूप सिंह लोधी, चेयरमैन ओमदत्त लोधी, शांति सिंह, प्रमोद कुमार, कमेटी अध्यक्ष लोकेश लोधी और संचालक सुरेश चंद, राजीव गर्ग, निशांत गर्ग एडवोकेट, नेपाल सिंह, डॉक्टर महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img