Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशदूसरे दिन भी खेसारी लाल यादव, लोकेश मिश्रा, सुजीत कुमार सिंह की...

दूसरे दिन भी खेसारी लाल यादव, लोकेश मिश्रा, सुजीत कुमार सिंह की ‘अंदाज़’ का दिखा जलवा

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को बल देने वाली ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव प्रोड्यूसर लोकेश मिश्रा, डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह की तिकड़ी में बनी भोजपुरी फ़िल्म ‘अंदाज़’ का जलवा दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में कायम है। यह फ़िल्म दशहरा के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में 24 फ्रेम एंटरटेनमेंट द्वारा रिलीज किया गया है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव चैलेंजिंग किरदार में दर्शकों का दिल जीत रहे हैं, उनके साथ बिग बॉस फेम अर्शी खान और कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री सोनिका गौड़ा की अनोखी केमेस्ट्री नजर आ रही है, जो दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट कर रही है।गौरतलब है कि फ़िल्म ‘अंदाज’ के निर्माता लोकेश मिश्रा ग्राम पतियाँ, पोस्ट नहुना, जिला रोहतास सासाराम, बिहार के मूल निवासी हैं। उन्होंने मुंबई में रहकर पवन सिंह के साथ ‘क्रेक फाईटर’, दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ ‘राजा डोली लेके आजा’ बना चुके हैं। बतौर निर्माता उनकी आने वाली फिल्म ‘अंदाज’ के अलावा अरविंद अकेला कल्लू के साथ ‘जलवा’ आने वाली है। इसके अलावा और भी कई फिल्में उनकी आने वाली हैं। वहीं फ़िल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह की बात करें तो उन्होंने पवन सिंह की सुपरहिट फिल्में सत्या, वांटेड, धड़कन, क्रेक फाईटर सहित कई सुपर हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। आने वाली फ़िल्म अंदाज और जलवा का भी कुशल निर्देशन उन्होंने किया है।

गौरतलब है कि कमला फिल्म्स क्रिएशन बैनर के तले निर्मित की गई है फ़िल्म अंदाज के निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटे बाबा, आर्या शर्मा हैं। गीतकार कृष्णा बेदर्दी, छोटू यादव, विजय चौहान व कैलाश राज हैं। कार्यकारी निर्माता राम कोमल सिंह यादव, डीओपी आर.आर. प्रिंस, एडिटर दीपक जऊल हैं। मारधाड़ दिलीप यादव, नृत्य संजय कोर्बे, कला सतीश गिरी का है। पोस्ट प्रोडक्शन हाफ माईन्ड स्टूडियो, पिक्सल साउंड में किया गया है। साउंड इंजीनियर विट्टू सिंह, डीआई इन्द्रदेव यादव, बैक ग्राउंड चन्द्र शेखर सिंह ने किया है। कॉस्ट्यूम विद्या विष्णु का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर प्रशांत द्विवेदी व विनोद यादव, मार्केटिंग विजय यादव, सह निर्देशक रवि तिवारी, कुन्दन सिंह हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img