Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशराक्षस राज महाराज रावण ने भाई विभीषण का किया परित्याग*

राक्षस राज महाराज रावण ने भाई विभीषण का किया परित्याग*

*राक्षस राज महाराज रावण ने भाई विभीषण का किया परित्याग*

*पूर्व विधायक अनीता लोधी ने भगवान श्रीराम के चरित्र पर डाला प्रकाश*

धर्मेंद्र लोधी 

 

डिबाई। श्री रामलीला मंचन के दौरान डिबाई की पूर्व विधायक अनीता लोधी राजपूत ने श्रीराम लीला महोत्सव के दौरान मंच से वहां मौजूद दर्शकों को सम्बोधित कर भगवान श्रीराम के चरित्र के वारे में कही ये बड़ी बात उन्होंने मंच से कहा कि हर साल कहीं न कहीं श्रीराम लीला महोत्सव का मंचन बडी धूमधाम से किया जाता है।ये राम लीला मंचन कोई मनोरंजन के साधन के लिए नहीं किया जाता है।ये रामलीला का मंचन हमारी आने वाली पीढियों को ये समझाने के लिए होता है कि हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए।श्रीराम लीला मंचन के दौरान उसमें मौजूद हर पात्र हमें कोई न कोई सीख अवश्य देता है।इस लिए हमें बड़ा भाई श्रीराम के जैसे होना चाहिए जो पिता की एक आज्ञा मात्र से ही सारा राजपाट छोड़कर बिना कोई तर्क वितर्क किये वन को चले गए।हमें सीख लेनी चाहिए छोटे भाईयों भगवान श्री लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न से कि उन्होंने एक छोटे भाई रूप में अपने बड़े भाई भगवान श्रीराम की खातिर अपने सभी सुखों का परित्याग कर दिया।
राम लीला मैदान में बैठीं मातृ शक्तियों से पूर्व विधायक अनीता लोधी राजपूत ने अपील की कि उनको भी माता सीता से कुछ सिखना होगा कि कैसे वो उन्होंने अपना पति वृत धर्म निभाया और हंसते हंसते राजमहल के सारे सुख छोड़कर अपने पति भगवान श्रीराम के साथ के वन को चलीं गई।इस दौरान पूर्व विधायक ने रामलीला मंचन का आनंद भी लिया जहां।सही बात समझाने आए भाई विभीषण को लंका पति राक्षस रावण ने लात मारकर देश से निकाल दिया।और फिर भगवान श्रीराम की शरण में पहुंचे विभीषण को भगवान ने गले लगाया और अपने छोटे भाई लक्ष्मण के जैसा विभीषण को भी सम्मान दिया।
इस दौरान श्रीराम कमैटी के सभी सदस्यों द्वारा पूर्व विधायक का मंच पर सम्मान भी किया गया इसके पूर्व विधायक अनीता लोधी राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर राजू लोधी(टैन्ट)गोपाल बार्ष्णेय,मोनू राठी,आशीष भोला,दीपक अग्रवाल,अशोक कुमार,ऋषभ अग्रवाल,जेपी लोधी(भट्टे वाले),पीपी सिंह,लक्ष्मण सिंह फौजी,धीरेन्द्र लोधी(धीरू)नील रतन(सीओ)राजेन्द्र लोधी,बिजेन्द्र कुमार लोधी,लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img