Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशगंगा किनारे मां अवंतिका देवी मंदिर पर लाखों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना...

गंगा किनारे मां अवंतिका देवी मंदिर पर लाखों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मनौती मांगी।

गंगा किनारे मां अवंतिका देवी मंदिर पर लाखों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मनौती मांगी।

डीके निगम/राहुल करण

बुलंदशहर//अहार क्षेत्र में गंगा किनारे मां अवंतिका देवी मंदिर पर लाखों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। मां अवंतिका देवी मंदिर परिसर में नवरात्रि मेले का आयोजन किया जा रहा है आज नवरात्रि को दूर दूर से और आस पास के गांवों के अपने अपने साधनों से सुबह से पहुंचने शुरू हो गये थे। उन्होंने सर्वप्रथम गंगा स्नान किया और घाट पर गंगा मैया की कथा कराई। उसके बाद स्टीमरो में सैर सपाटे बच्चों के साथ किए। फिर मां अवंतिका देवी मंदिर में लाइन में लगकर मां अवंतिका के दर्शन किए और सुख समृद्धि की मनोकामना की। नवरात्रि मेले में जरुरत का सामान खरीदा। बच्चों ने अपने खेल खिलौने खरीदे। मेले में एक दर्जन भंडारे लगाए गए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मेले में थाना प्रभारी निरीक्षक यंग बहादुर सिंह ने भारी पुलिस बल तैनात किया था। जिससे पूरी शांति व्यवस्था दुरुस्त रही। मेले के मुख्य मार्गों पर रातभर पुलिस गश्त करती रही।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img