Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRपुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा के बारे में जागरूक किया

पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा के बारे में जागरूक किया

साहिबाबाद।- महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा अभियान के तहत मिशन शक्ति के अन्तर्गत पुलिस ने महिलाओं को जागरूक किया। कोई भी घटना होने पर हेल्पलाइन नंबर पर पुलिस को तत्काल सूचना देकर सहायता पाते हुए आरोपियों पर कार्यवाही कराने को जागरूक किया गया। महिलाओं को उनके अधिकार से जुड़े कानून के साथ ही हेल्पलाइन के नंबरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। थाना साहिबाबाद पिंक बूथ मोहन नगर इंचार्ज जुली, सब इंस्पेक्टर विनीता चौधरी ने अपनी टीम के साथ मोहन नगर, लाजपत नगर रामलीला मैदान में पहुंच कर महिला एवं युवतियों को शासन के निर्देश पर नवरात्र के दौरान मिशन शक्ति फेज पांच अभियान के तहत जागरूक किया। बालिका, छात्रा एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम हेतु नगर के साथ ही शिक्षण संस्थानों में चौपाल लगाकर बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु चलाये जा रहे मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत सुरक्षा जागरूकता के संबंध में जानकारियां दी गई।
उसके बाद विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड ,यूपी-112, हेल्पलाइन-1090, साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img