Tuesday, October 22, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशसंजीव मिश्रा, तनु श्री शादी के मंडप में आये नजर, अरुण तिवारी...

संजीव मिश्रा, तनु श्री शादी के मंडप में आये नजर, अरुण तिवारी निर्देशित फिल्म ‘चुनरी के लाज’ का सेकंड लुक जारी

शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर श्री गणेशा प्रोडक्शंस प्रस्तुत पावरस्टार संजीव मिश्रा, खूबसूरत अदाकारा तनुश्री और संजय पांडेय स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘चुनरी के लाज’ सेकंड लुक जारी किया गया है। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने निर्देशक अरुण तिवारी के कुशल निर्देशन में बनी इस फ़िल्म के सेकंड लुक में फ़िल्म के हीरो संजीव मिश्रा और हीरोइन तनु श्री शादी के जोड़े में मंडप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर देख लग रहा है कि वे दोनों स्टार शादी कर रहे हैं। फ़िल्म का पोस्टर का डिजाईन फ़िल्म के टाइटल के अनुरूप ही किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि विवाह का मंडप सजा हुआ है। एक्टर संजीव मिश्रा कुर्ता पहने, कंधे पर गमछा रखे हुए और सिर पर मौर्य बांधे हुए बैठे हैं। वहीं दुल्हन के लुक में एक्ट्रेस तनु श्री बैठी हुई हैं।
गौरतलब है कि पारिवारिक रिश्तों, रीति-रिवाज, भोजपुरिया माटी व संस्कृति को समेटे हुए यह फ़िल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान रखकर बनाई गई है। इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है। फ़िल्म की शूटिंग के समय स्थानीय लोगों का भरपूर प्यार और सहयोग मिला है। इस फिल्म में संजीव मिश्रा और तनु श्री बतौर हीरो-हीरोइन अपनी शानदार केमेस्ट्री जमाते हुए नजर आने वाले हैं। वे अपने फैंस व ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट करने वाले हैं। यह फिल्म भव्य पैमाने पर बनाई गई है।
इस फिल्म के निर्माता जिगर मिश्रा हैं। कुशल निर्देशन की कमान निर्देशक अरुण तिवारी संभाला है। लेखक किरण मिश्रा ने बहुत ही उम्दा फ़िल्म की कथा-पटकथा लिखा है। संवाद रमेशराज मौर्या ने लिखा है। संगीतकार मनोज भास्कर ने गीतकार किरण मिश्रा, रमेशराज मौर्य के लिखे सभी गीतों को मधुर संगीत से सजाया है। असोसिएट डायरेक्टर सुनील पांडेय और असिस्टेंट डायरेक्टर किरण मिश्रा हैं। इस फिल्म का छायांकन चंद्रिका प्रसाद गुप्ता, संकलन रंजीत प्रसाद ने किया है। नृत्य रेहान खान, कला डब्लू का है। प्रोडक्शन जावेद शेख, प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। पोस्ट प्रोडक्शन साउंड प्लस स्टूडियो (मनोज भास्कर), डिजाईन प्रशांत ने किया है। मुख्य कलाकार पावरस्टार संजीव मिश्रा, तनु श्री, संजय पांडेय, इन्द्रसेन यादव, किरण मिश्रा, रागिनी राय, अंशु तिवारी, संजीव मिश्रा, सुनील पांडेय, सर्वदेव शुक्ला, राज श्रीवास्तव तथा अरुण तिवारी हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img