Tuesday, October 22, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशअवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच लाख कीमत के पटाखे...

अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच लाख कीमत के पटाखे समेत आरोपी किया गिरफ्तार

अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच लाख कीमत के पटाखे समेत आरोपी किया गिरफ्तार

बुलंदशहर: दौलतपुर चौकी पुलिस ने छापेमारी की जिसके बाद डिबाई थाना क्षेत्र के दानपुर में अवैध रूप से पटाखा बनाने वाले एक व्यक्ति को अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार डिबाई कोतवाली क्षेत्र में स्थित दौलतपुर चौकी क्षेत्र के दानपुर में अवैध रूप से पटाखा बनाने वाले एक व्यक्ति को अवैध पटाखों के साथ आज गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को पटाखा बनाने की सामग्री व सामान के साथ मौके पर से हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है। साथ ही उसे न्यायिक अभिरक्षा में भी भेज दिया गया है।

अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस ने की छापेमारी

इस मामले में जानकारी देते हुए दौलतपुर चौकी प्रभारी देवेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि चौकी क्षेत्र में मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि गांव दानपुर में एक व्यक्ति जिसका नाम इस्लाम पुत्र मुंशी खां निवासी जगनेर रोड़ कस्बा कमाल खां थाना शाहगंज जनपद आगरा का है वह अवैध रूप दानपुर में एक घर में पटाखा बना रहा है। दानपुर पहासू रोड़ पर गफ्फार के स्पेलर के पीछे बने मकान में असफाक के मकान में अवैध पटाखा कारोबार किया जा रहा हैं। मौके पर 12 बोरे अवैध अधबने पटाखे व पटाखे बनाने की सामग्री (कीमत लगभग पांच लाख रुपए) बताई गया हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह राठौर, दौलतपुर चौकी प्रभारी देवेन्द्र कुमार शुक्ला, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार आदि रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img