Tuesday, October 22, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशराम वन गमन यात्रा को देख भावुक हुई नगर की जनता.....

राम वन गमन यात्रा को देख भावुक हुई नगर की जनता…..

राम वन गमन यात्रा को देख भावुक हुई नगर की जनता…..

डिबाई (बुलंदशहर)! नगर में चल रही रामलीला के सातवे दिन शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन के कलाकारों ने पुष्प वाटिका से लेकर राम वन गमन तक का मंचन किया। कलाकारों के द्वारा इस लीला को देख कर दर्शक भावविभोर हो गए। वन गमन यात्रा में राम लक्ष्मण एवम सीता माता अपने गुरु के दिखाए हुए मार्ग पर चल दिए। यह यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर, महादेव चौराहा, पैठ चौराहा, बड़ा बाजार, घंटा घर, मेन बाजार से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची। इस यात्रा का स्वागत लड्डू गोपाल मंदिर, संकट मोचन मंदिर, अरविंद भंडारी की दुकान पर किया गया। आशीष वार्ष्णेय भोला ने बताया की नगर की जनता ने नम आंखो से फूल वर्षा कर यात्रा में सहभागी बने। साथ ही उन्होंने बताया की हरिनाम संकीर्तन मंडल द्वारा कीर्तन कर यात्रा को सफल बनाया। यात्रा में शामिल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनिल गोस्वामी बिट्टू जोगी, महामंत्री गोपाल बाबू सभासद, राजू भाई टेंट वाले, अशोक लाइट वाले, कोषाध्यक्ष मोनू राठी, दीपक अग्रवाल पिपरमेंट वाले, विनोद खन्ना, ओमी लाला, अंशुल वार्ष्णेय गुरु, मिलन वार्ष्णेय, लव गोयल, हर्षित अग्रवाल, गगन वार्ष्णेय, मयंक वार्ष्णेय, अनुज वार्ष्णेय आदि साथ रहे ।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img