Tuesday, October 22, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशचित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम रही हिमानी

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम रही हिमानी

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम रही हिमानी

शिकारपुर। ब्लॉक के गाँव सरावा स्थित यश पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में स्लोगन राइटिंग, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें स्लोगन राइटिंग में दिव्या शर्मा प्रथम स्थान, दूसरा स्थान चंचल शर्मा ने तथा तीसरा स्थान अभियोग कुमार प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में हिमानी कश्यप प्रथम,एंजील शर्मा द्वितीय और आकांक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथक कुमार ने प्रथम स्थान, लगन चौधरी ने द्वितीय स्थान और मोहनी गोस्वामी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में कई छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया था। उन्होंने सभी को पर्यावरण सरंक्षण के बारे में जागरूक किया। सभी छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। समापन कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img