Monday, October 21, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशनौ दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ। 

नौ दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ। 

नौ दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ* 
राष्ट्र कल्याण के लिये समर्पित नौ दिवसीय मां भगवती आद्य शक्ति जगत जननी वेद माता गायत्री का सामूहिक अनुष्ठान एवं नौ दिवसीय गायत्री महायज्ञ आयोजन का शुभारंभ*
अनिल कुमार बुलंदशहर सिटी संवादाता 
बुलंदशहर संत मोहन बाबा की तप स्थली पर नैतिक, बौध्दिक, सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक एवं राष्ट्र प्रेम की भावनायों जागृत करने का अभियान चल रहा है इसलिए इस पावन भूमि पर दस माह से भारत माता का भव्य मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है। नौ प्रतिमाओं को स्थापित किया जायेगा। क्रान्तिकारियों की एवं भारत माता को बंधन मुक्त कराने में विशेष योगदान रहा और आजादी के बाद मानसिक गुलामी समाप्त करने, सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति के सूत्रों देश के कोने कोने में संस्कारों की पुण्य परम्परा को स्थापित करने में सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया था। वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, महर्षि अरविंद घोष, सुभाष चन्द्र बोस, राजगुरू, सुखदेव भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, रामप्रसाद विस्मिल, भारत माता की प्रतिमाओं को जयपुर से संगमरमर सफेद पत्थर की बन कर आ चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भारत माता मंदिर का उद्घाटन कराने के लिये पुण्य प्रयास चल रहा है। आप सभी सम्मानित महानुभवों, मातृ शक्तियों को आश्विन नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। आज दिनांक तीन अक्टूवर को श्री विष्णु चैतन्य वृध्दाश्रम मामन रोड बुलन्दशहर में राष्ट्र कल्याण के लिये समर्पित नौ दिवसीय मां भगवती आद्य शक्ति जगत जननी वेद माता गायत्री का सामुहिक अनुष्ठान एवं नौ दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन शुभारम्म महान स्वतन्त्रता सेनानी वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के दिव्य संरक्षण में उनके वरिष्ठ प्रतिनिधि अशोक कुमार गर्ग युग प्रहरी ने कलश स्थापना, देवपूजन ,सामुहिक अनुष्ठान का संकल्प कराकर जप और गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। सायंकाल से श्रीराम कथा का आयोजन भी नौ दिवसीय शुरू होने जा रहा है। इस अनुष्ठान को सफल बनाने में विजय शर्मा, रमेश पचांल,कुंवरपाल सिंह, उर्मिला देवी शर्मा, पुष्पा देवी अग्रवाल, सुमन सिंह, राजवती सिंह, नीरा देवी अग्रवाल, आदि का विशेष योगदान रहा है। यज्ञ में सभी साधकों ने राष्ट्र कल्याण की भावना से आहुतियां समर्पित की उपरान्त आरती जयघोष एवं फल एवं मिठाई वितरण की गयी।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img