Monday, October 21, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमधर्मनहीं रोक पाये अपने आंसू दर्शक राम बनवास की लीला देखकर

नहीं रोक पाये अपने आंसू दर्शक राम बनवास की लीला देखकर

नहीं रोक पाये अपने आंसू दर्शक राम बनवास की लीला देखकर


*स्थानीय कलाकारों ने किया राम वन गमन का मार्मिक चित्रण*

औरंगाबाद /बुलंदशहर
राम वन गमन की लीला देख दर्शको की आंखें नम हो गईं भावुक महिलाओं के झर झर आंसू बहते रहे।
श्री राम लीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित रामलीला स्टेज पर बुधवार की लीला का शुभारंभ पत्रकार राजेन्द्र गुप्ता, नकुल गुप्ता, रिंकू लोधी, मुदित गोस्वामी, पेन्ट व्यापारी राजीव अग्रवाल नमन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। गणमान्य अतिथियों ने भगवान श्री राम और रामायण जी की आरती उतारी और आयोजकों को सहयोग निधि प्रदान की। मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार अग्रवाल एवं सदस्यों के आगंतुक अतिथियों का पटका पहना कर भावभीना स्वागत सत्कार किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
स्थानीय शौकिया कलाकारों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और उनके साथ जनक नंदनी देवी सीता और भाई लक्ष्मण के वन गमन की लीला का मार्मिक प्रदर्शन किया। बुधवार को अयोध्या नरेश राजा दशरथ जी द्वारा अपने ज्येष्ठ पुत्र राम को राज्य दिये जाने की लीला दिखाई गई। केकई द्वारा एन वक्त पर दो वरदान मांगने और राम लक्ष्मण सीता को वन गमन करने के साथ लीला को विराम दिया गया। राम वन गमन लीला देखकर दर्शक भावविभोर होकर आंसू नहीं रोक पाये।
राजा दशरथ के रूप में दीपक अग्रवाल दीनू,केकई के रूप में संजय सिंघल, कौशल्या के रूप में पुनीत सिंघल,राम के रूप में अनुज सिंघल,लक्ष्मण के रूप में विशाल कंसल और जानकी के रूप में चेतन कंसल ने दर्शकों को प्रभावित कर दिखाया। स्टेज संचालन मनोज गुप्ता ने किया। लीला स्थल पर दर्शकों की भारी संख्या देखी गई। पुलिस व्यवस्था कस्बा चौकी इंचार्ज विनोद कुमार अहलावत ने भारी पुलिस बल के साथ चाक चौबंद बनाये रखी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img