Monday, October 21, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRएसीपी साहिबाबाद ने फीता काटकर किया रामायण कला संगम समिति के रामलीला...

एसीपी साहिबाबाद ने फीता काटकर किया रामायण कला संगम समिति के रामलीला का उद्घाटन

साहिबाबाद
रामायण कला संगम समिति के द्वारा लाजपत नगर में ऐतिहासिक रामलीला का उद्घाटन एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय के द्वारा दीप प्रज्वलित कर बाबा खाटू श्याम जी के संकीर्तन के साथ प्रारंभ किया गया।
लाजपत नगर की सबसे बड़ी रामलीलाओं में से एक रामायण कला संगम समिति के द्वारा रामलीला मैदान लाजपत नगर में की जाती है जिसका उद्घाटन एसीपी रजनीश उपाध्याय जी के कल कमलों के द्वारा  दीप प्रज्वलित कर बुधवार को श्री खाटू श्याम जी के संकीर्तन के साथ प्रारंभ किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसीपी माननीय रजनीश उपाध्याय , कोतवाल प्रभारी निरीक्षक  योगेश सिंह , चौकी प्रभारी  प्रभाकर सिंह के  द्वारा रामलीला के मंचन का फीता काट कर  रामलीला का उद्घाटन किया गया। उसके बाद श्री खाटू श्याम ज्योत प्रकट बाबा की कृपा से हुई रामलीला उद्घाटन के बाद गणेश वंदना बाबा खाटू श्याम सकीर्तन विधि विधान से किया गया। रामायण कला संगम समिति के अध्यक्ष  बिक्रम सिंह बैंसला ने उद्घाटन में आए सभी अतिथियों का पटका डालकर स्वागत एवं सम्मान किया। उसके बाद कीर्तन प्रारंभ किया गया कीर्तन पंडित गोपाल शर्मा जागरण पार्टी के द्वारा किया गया। श्री खाटू श्याम परिवार अध्यक्ष मोहित शर्मा ने लाजपत नगर की जनता का धन्यवाद और आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एवम आयोजन मे सम्मिलित होने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया गया।

उद्घाटन में मुख्य रूप से अध्यक्ष बिक्रम सिंह बैंसला, महासचिव अशोक चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर गुप्ता, संरक्षक देवेंद्र त्यागी, नीतू चौधरी, पार्षद हिमांशु शर्मा पार्षद प्रमोद राघव, साहिबाबाद विधानसभा व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण भाटी, लाजपत नगर मंडल अध्यक्ष बिजेंद्र भड़ाना, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोबिन भड़ाना, किसान मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र भाटी, नकुल वर्मा चेयरमैन श्री खाटू श्याम परिवार, अध्यक्ष मोहित शर्मा, जनसागर टुडे के प्रधान संपादक ठाकुर पंकज सिंह, हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल अलाउद्दीन खान,उमेश गुप्ता, सम्मी खान, चेतन ठाकुर, सुरेश कसाना, सुभाष शर्मा,प्रकाश पारवाल, पूर्व पार्षद विनोद शर्मा, पूर्व पार्षद अनिल राणा,बलराज कसाना, सौरव चौधरी,संजय त्यागी, एम, एस नेगी,रघुराज बंसल, सत्यप्रकाश प्रधान , राहुल पाल,पंकज गोयल, विनय कुमार, विकास यादव,नीटू चौधरी, मास्टर बिजेंद्र सिंह, के,के सिंह, सालिकराम सिंह, संतोष शर्मा,आशीष पंडित,आशीष जैन, रोहित गुप्ता,अंकित मिश्रा, शेलंद्र पाल, दीपक बंसल, मोनू चौधरी प्रशांत पटेल, अभिमन्यु मिश्र, विनोद बालियान, कार्यक्रम की फोटोग्राफी प्रवेश गुप्ता द्वारा की गई तथा क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img