Saturday, October 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRअजन्मी कन्याओं की आत्म शांति हेतु यज्ञ  तर्पण! दिया कन्या भ्रूण हत्या...

अजन्मी कन्याओं की आत्म शांति हेतु यज्ञ  तर्पण! दिया कन्या भ्रूण हत्या न करने का संदेश

   गाजियाबाद– हिंडन तट प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में व विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा, हनुमान मंगलमय परिवार के  संरक्षण मे हिंडन तट पर अजन्मी कन्या भ्रूण हत्या की आत्म शांति हेतु व कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का संदेश हेतु यज्ञ तर्पण किया गया संस्था के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मऋषि विभूति बी के शर्मा हनुमान ने बताया कि गर्भ में ही मार कर जीने के अधिकार से वंचित कर दी गई ज्ञात व अज्ञात  देवी स्वरूपा कन्याओं को मोक्ष मुक्ति तर्पण के द्वारा शांति प्रदान हो सके तर्पण  का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या न करने का संदेश के साथ-साथ भविष्य में ऐसी घिनौना कार्य नहीं करने का भी संदेश दिया है संस्था द्वारा समाज में लगभग 31 वर्षों से प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में एक विशाल जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है इस महायज्ञ में 11000 अजन्मी कन्याओं के नाम संकल्प लेकर मत्रों की आहुति दी गई है जो जन्म लेने से ही पूर्व वह  शक्तियां जो कोख में ही दम तोड़ चुकी हैं सनातन धर्म की वैदिक मंत्रों से यज्ञ  मे आहुतियां डाली गई और परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की गई कि माता-पिता की तुछ सोच के कारण मां की कोख में ही मार दी गई कन्या भ्रूण को मोक्ष प्रदान हो सके ब्रह्मऋषि विभूति बी के शर्मा हनुमान ने कहा कि स्वार्थ के मध् मे डूबे कन्या बेटियों के माता-पिता यह भूल जाते हैं कि भ्रूण में प्राण वायु के संचार के बाद किया गया गर्भपात हत्या कहलाता है यही कारण है कि जिस घर में यह घिनौना कृत्य हुआ उसी स्थान पर कभी शांति नहीं हो सकती और यही कारण है कि वह परिवार हर क्षण परेशान विचलित होते रहते हैं तथा उस परिवार में अचानक दुर्घटना के कारण मौतें होती हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी छोटेलाल कनौजिया, संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डॉ एके जैन,  कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर मिलन मंडल, डॉ एसपी गुप्ता, डॉ विनीत कुमार शर्मा,  डॉ आर पी  शर्मा, डॉक्टर सुभाष शर्मा, डॉ दिलीप कुमार, डॉक्टर एन एस तोमर, डॉ सुनीता बहल डॉ श्याम लाल सरकार, डॉक्टर सुबोध त्यागी, डॉ विनय कुमार, डॉ खालिद चौधरी, डॉक्टर संजय सिंह, मोहित वर्मा, विपिन कुमार, विनय कुमार, सपन सिकदर, डॉ बी पी सिंह, डॉ शीला रानी, डॉ देवेंद्र कुमार, डॉ रशीद खान, डॉ श्रीकांत मलिक, डॉ सुबोध त्यागी, डॉ सुजीत सिंह, सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद थे
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img