Sunday, October 20, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशसेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में किया गया पुलिस लाइन में विदाई समारोह...

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में किया गया पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन।

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में किया गया पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन।
  • डीके निगम
बुलंदशहर/ सोमवार को जनपद से 07 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए। जनपद में तैनात रहे इन पुलिसकर्मियों के सम्मान में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा ऐच्छिक/अधिवर्षता आयु पूरी करने के उपरान्त सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पूरे सम्मान के साथ शॉल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की तथा पुलिस विभाग में उनके सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यों की भी सराहना की गई। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के नाम उ0नि0 नागरिक पुलिस गमलेश थाना नरसैना उ0नि0 नागरिक पुलिस श्री रमेशचन्द थाना पहासू मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस कृष्णवीर सिंह थाना ककोड़ मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस  अशोक कुमार  स्वाट टीम-अपराध शाखा मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस  ओमवीर सिंह पुलिस लाईन मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस यशवन्त सिंह राठौर थाना नरौरा उर्दू अनुवादक नन्हें खॉ पुलिस कार्यालय बुलंदशहर आज इन सभी सेवानिवृत्त होने वाले लोगों को एसएसपी ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img