Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRयुवा पीढ़ी  की ऊर्जा का सही प्रयोग राष्ट्र निर्माण में अति महत्पूर्ण...

युवा पीढ़ी  की ऊर्जा का सही प्रयोग राष्ट्र निर्माण में अति महत्पूर्ण है- गिरीश चंद यादव

गाजियाबाद
भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सचिन डेढा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम  युवा मोर्चा सम्मेलन आयोजित हुआ ! सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद यादव एवम अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त दिवेदी, प्रदेश सरकार में मंत्री सुनील शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा रहे I कार्यक्रम लीलावती स्कूल प्रताप विहार में आयोजित किया गया ।
बैठक को संबोधित करते हुए गिरीश चंद यादव ने कहा की देश की युवा पीढ़ी काफी ऊर्जावान है इन युवाओं की ऊर्जा का सही प्रयोग राष्ट्र निर्माण में अति महत्पूर्ण है I उन्होंने वहां उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा की आने वाला समय युवाओं का है I
विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त दिवेदी, ने युवा साथियों को स्बोधित करते हुए कहा की पार्टी के निर्देशानुसार युवा मोर्चा सम्मेलन के पीछे युवाओं में उत्साहवर्धन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवम योगी आदित्यनाथ के हाथ मजबूत करना है। उन्होंने कहा की केन्द्र सरकार एवम प्रदेश सरकार ने जो काम किया है उन्हें आमजन तक लेजाकर बेधड़क बताए। पीएम आवास, खाद्य सुरक्षा, घर-घर पेयजल जैसी योजना आज गरीबों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है।
युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सचिन डेढा ने कहा की पार्टी को आगे ले जाने में युवा नेतृत्व की भूमिका हमेशा से अहम होती है क्योंकि युवा साथियों के अंदर उमंग एवं उत्साह होता है तथा युवा साथी पूरी ऊर्जा के साथ पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार लोगों तक करते हैं I
बैठक को आगे संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा युवाओं को अपनी ताकत दिखानी है और इसके साथ ही मोदी और योगी के हाथों को मजबूत करते हुए देश को विश्व का सबसे मजबूत इकोनॉमी वाला देश बनाना है I कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, उपाध्यक्ष चमन भाटी ,सह मीडिया प्रभारी करन शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा काजल त्यागी एवं महानगर  के अन्य पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित रहे!!
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img