Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRमहानगर महिला मोर्चा संयोजिका डॉ. उदिता त्यागी  के संयोजन में हुआ नारी...

महानगर महिला मोर्चा संयोजिका डॉ. उदिता त्यागी  के संयोजन में हुआ नारी शक्ति वंदन शहर विधानसभा सम्मेलन” का आयोजन

गाजियाबाद– भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष  संजीव शर्मा  के नेतृत्व में एवं महानगर महिला मोर्चा संयोजिका डॉ. उदिता त्यागी  के संयोजन में”नारी शक्ति वंदन शहर विधानसभा सम्मेलन” का आयोजन  लीलावती पब्लिक स्कूल, प्रताप विहार, गाजियाबाद में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद  गीता शाक्य , प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कपिल देव अग्रवाल  की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मेलन में मुख्य अतिथि  सांसद गीता शाक्य  ने महिलाओं के लिए भाजपा सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर विशेष प्रकाश डाला एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला हित में अनेक योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं प्रभारी मंत्री  कपिल देव अग्रवाल ,  कैबिनेट मंत्री  सुनील शर्मा  (प्रदेश सरकार), पूर्व  आशा शर्मा, महानगर अध्यक्ष  संजीव शर्मा, एवं महानगर महिला मोर्चा प्रभारी एवं महानगर उपाध्यक्ष  रनीता सिंह की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ा दी।

  1. कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर संयोजिका डॉ. उदिता त्यागी  ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. उदिता त्यागी एवं महामंत्री महिला मोर्चा भक्ति सिंह द्वारा किया गया।सम्मेलन में सर्वाधिक रेफरल के माध्यम से भाजपा सदस्य बनाने वाली निशी त्यागी, कविता चौहान, नीरज चौहान, निशा सिंह, एवं विंदा चावरे—को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, महानगर महिला मोर्चा की सर्वाधिक रेफरल के माध्यम से सदस्य बनाने वाली पांच पदाधिकारी—सविता त्यागी, शीतल चौधरी, प्रमिला चौधरी, शैली त्यागी, एवं करुणा सिसोदिया—को भी सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा  गीता शाक्य  एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा कौशिक  द्वारा सम्मानित किया गया। महानगर महिला मोर्चा की महामंत्री भक्ति सिंह, रेनू चंदेला, किरण सिंह, पूनम सिंह, शीतल चौधरी, वर्षा हेजेला, सविता त्यागी, सुमन सती, दीप्ति अरोड़ा, दीप्ति चौहान, रजनी तोमर, लवली कौर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मोनिका पंडित, क्षेत्रीय सदस्य महिला मोर्चा अंजना त्यागी, एवं प्रमोद देवी कश्यप, उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य प्रियंका पांडे एवं अनीता शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने इस सम्मेलन को सफल बनाया। सम्मेलन में गाजियाबाद महानगर महिला मोर्चा की निशी त्यागी, वृंदा चौरे, पायल खत्री, पूनम गुप्ता, नीलम सिंह, शिरोमणि त्यागी, बबीता कसाना, निशा सिंह, मनीषा कंसल, प्रज्ञा अग्रवाल, नीरज चौहान, भारती अग्रवाल, कविता चौहान, गीता चौधरी, मोनिका वर्मा, रीना शर्मा, कविता करगेती, एवं सिंपी सिंह—की उपस्थिति रही, जिनका योगदान सराहनीय रहा।
सम्मेलन में भाजपा की महिला पार्षदों की उपस्थिति ने महिला शक्ति और महिला सशक्तिकरण का साक्षात उदाहरण प्रस्तुत किया।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रयासों और उपलब्धियों पर जोर देते हुए यह सम्मेलन महिलाओं की सशक्त भूमिका को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img