Saturday, October 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRव्यसायिक संपत्तियों पर गृहकर और यूजर चार्ज बढ़ाने और कलेक्शन पर नगर...

व्यसायिक संपत्तियों पर गृहकर और यूजर चार्ज बढ़ाने और कलेक्शन पर नगर निगम करेगा कार्यवाही: सुनीता दयाल 

गाजियाबाद
महापौर सुनीता दयाल लगातार शहर में व्यसायिक सम्पतियों की निगरानी स्वम कर रही हैं जिससे  गृहकर में हो रही अनियमितता और टैक्स चोरी पर रोक लगे व निगम का रेवन्यू भी बढ़े और इसी क्रम में महापौर सुनीता दयाल ने शहर के 5 बड़े मॉल के बकाया यूजर चार्ज देखा गया है जिसमे दुबई मॉल पर 6 लाख बकाया, गौर मॉल पर 12 लाख बकाया, चौधरी मॉल पर 12 लाख बकाया, ओपयूलेंट मॉल पर 30 लाख बकाया व  वर्ल्ड स्क़वाईर मॉल पर लगभग 15-20 लाख बकाया है।
गाजियाबाद नगर निगम डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण करता है जिसके लिए यूजर चार्ज का शुल्क भी लेता है ऐसे ही बड़े बड़े प्रतिष्ठानों से भी बल्क में कूड़ा निकलता है जिसके लिए नगर निगम यूजर चार्ज की रकम वसूल करता है लेकिन देखने मे यह आया है कि बड़े बड़े व्यसायिक प्रतिष्ठानों से यूजर चार्ज वसूल नही किया जा रहा है जिससे नगर निगम को रेवन्यू लॉस हो रहा है जबकि नगर निगम सीमाक्षेत्र में यूजर चार्ज कलेक्ट करने के लिए स्पैरो सॉफ्टटेक कम्पनी को कार्य किया गया था वह भी शहर में रिवेन्यू कलेक्ट नही कर पा रही है एवं नगर निगम के जोनल कार्यालयों में भी यूजर चार्ज जमा होता है, लेकिन इन व्यसायिक प्रतिष्ठानों से रिवेन्यू लेने के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहा है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि मैं टैक्स को लेकर बहुत चिंचित हूँ जो पैसा नगर निगम के खाते में जाना चाहिए वह नही जा रहा है इसमें घूर लापरवाही की जा रही है और जल्द ही इसपर योजना बना कर कार्यवाही की रफ्तार को बढ़ाया जाएगा।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img