Saturday, October 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशडीएम एवं एसएसपी ने सिकंदरबाद कस्बे में होने वाले रामलीला के मंचन...

डीएम एवं एसएसपी ने सिकंदरबाद कस्बे में होने वाले रामलीला के मंचन स्थल का किया निरीक्षण।

 

डीके निगम

बुलन्दशहर। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने सिकंदरबाद कस्बे में होने वाले रामलीला के मंचन स्थल का निरीक्षण करते हुए की जाने वाली व्यवस्थाओं को देखा। आयोजन समिति के सदस्यों से जानकारी लेते हुए कहा कि रामलीला का मंचन करते हुए जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं उनका पालन सुनिश्चित कराया जाय। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था हो। सुरक्षा के लिए सीसी टीवी कैमरे, फायर सेफ्टी आदि की व्यवस्था कराए। साफ सफाई , पेयजल आदि की व्यवस्था भी हो। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। रावण दहन के लिए स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो। निर्देशित किया गया कि दिल्ली की ओर से जोत लेकर आने वाले लोगो को सुरक्षित गंतव्य के लिए जाने के लिए रूट प्लान बनाया जाए। यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सिकंदराबाद रेनू, सीओ पूर्णिमा सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img