Saturday, September 21, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedलेखपाल से ग्राम पंचायत अधिकारी बने मेहनाजपुर के कृष्णकांत तिवारी, क्षेत्र के...

लेखपाल से ग्राम पंचायत अधिकारी बने मेहनाजपुर के कृष्णकांत तिवारी, क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों ने किया सम्मान

जनसागर टुडे 

आज़मगढ़ मेहनाजपुर / सूरज सिंह – बीते दिनों उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा उत्तर प्रदेश के 17 मण्डलों में नए प्रांतीय सचिव की नियुक्ति की गई है। उनमें एक नाम कृष्णाकांत तिवारी का भी है। कृष्णाकांत तिवारी मेहनाजपुर के बरवा गाँव के निवासी है| कृष्णकांत तिवारी जिले के लालगंज मे लेखपाल पद पर कार्यरत है | कृष्णकांत तिवारी की शिक्षा की शुरुआत की बात करें तो वह अपनी माध्यमिक शिक्षा कुबा कान्वेंट स्कूल मेंहनाजपुर में संपन्न किये, उसके बाद हाई स्कूल व इंटरमीडिएट चिल्ड्रन कॉलेज आजमगढ़ से पूर्ण करने के बाद, मेरठ से बी टेक की पढ़ाई पूर्ण किये | कृष्णकांत तिवारी ने बताया कि उनके दादाजी का प्रबल इच्छा रहता था कि वह सरकारी कर्मचारियों के रूप में कार्यरत रहे | उन्होंने बताया कि मेरा संघर्ष का जो छड रहा वह इलाहाबाद से शुरू हुआ, अतः मै अपने आखिरी संघर्ष के बाद लेखपाल पद पर चयनित हुआ | लेखपाल पद पर कार्यरत रहने के साथ मैं अभी ग्राम पंचायत पद पर चयनित हुआ हूं | उन्होंने बताया कि मेरा जो संघर्ष का सफर रहा उसमें मेरे दादाजी मेरे माता-पिता जी व मेरे भाइयों का मुख्य रूप से योगदान रहा | उन्होंने अपने छोटे भाई चंद्रकांत तिवारी के बारे में बताते हुए कहा कि मेरा छोटा भाई अभी विकास अधिकारी LIC में कार्यकर्ता है, मेरे छोटे भाई का मेरे संघर्ष में मुख्य रूप से सपोर्ट रहा | कृष्णकांत तिवारी के दादाजी तपेश्वर तिवारी ने बताया कि हम अपने जीवन में सेवक भाव से रहे हैं जिसका मुझे सभी क्षेत्रवासियों ने आशीर्वाद दिया | कृष्णकांत आज इस पद पर है मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं और क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त करता हू | कृष्णकांत तिवारी के पिताजी अखिलेश कुमार तिवारी व उनकी माता जी ने भी कहा की उनके अपने पुत्र की तरक्की पर बहुत खुशी है | वही कुबा कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि कृष्णकांत तिवारी मेरे विद्यालय के अच्छे विद्यार्थी रहे हैं, इनके साथ के सभी विद्यार्थीयों मे से कई विद्यार्थी अच्छे पद पर चयनित हुए हैं |

एमएलसी प्रतिनिधि अनुराग तिवारी के नेतृत्व में किया गया सम्मान

इसी क्रम में एमएलसी प्रतिनिधि अनुराग तिवारी के नेतृत्व में कृष्णकांत तिवारी के सेक्रेटरी बनने पर क्षेत्र के लोगों ने माल्यार्पण कर कृष्णकांत तिवारी का सम्मान किया और आशीर्वाद प्रदान किया | इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमएलसी प्रतिनिधि अनुराग तिवारी, मिथिलेश तिवारी, अनिल सिंह प्रबंधक कुबा कान्वेंट स्कूल, प्रेमचंद्र मिश्रा पूर्व पत्रकार आज, रामायण पाल, आशीष पांडे विश्व हिंदू महासंघ आजमगढ़, शुभम तिवारी, वैभव पांडे,सतीश यादव,राहुल शर्मा,अरुण राजभर,अनिरुद्ध तिवारी,केशव तिवारी,रामाशीष,शशिकांत पाठक, राम प्रकाश मिश्रा,बद्री गुप्ता,राजेश पांडे के साथ क्षेत्रवासी व मित्रगण उपलब्ध है |

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img