Saturday, September 21, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedजिलाधिकारी आजमगढ़ सहित 13 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला -

जिलाधिकारी आजमगढ़ सहित 13 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला –

जनसागर टुडे 

नवनीत चहल बनाए गए आजमगढ़ के नए डीएम

आजमगढ़ – प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। कई जिलो के डीएम बदले गए हैं। सीपी सिंह लखनऊ के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नियुक्ति विभाग ने पारदर्शिता के तमाम दावों के बावजूद मीडिया को तबादला सूची नहीं जारी की। इससे तमाम तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। इस बारे में प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज को भी कई बार फोन किया गया एवं व्हाट्सएप मैसेज भी भेजा गया, लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। जानकारी के मुताबिक,निधि गुप्ता अमरोहा की डीएम, घनश्याम मीना हमीरपुर, दिनेश जौनपुर और रविंद्र मंडेर प्रयागराज के डीएम बनाए गए हैं। अरविंद भंगारी आगरा और नवनीत चहल आजमगढ़ के डीएम बने हैं। अरविंद चौहान को शामली का डीएम बनाया गया है। भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। चंद्र प्रकाश सिंह अभी तक बुलंदशहर के डीएम थे। भानु चंद्र गोस्वामी आगरा के डीएम थे। अरविंद कुमार चौहान अभी तक प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। इसके अलावा पीसीएस देवेंद्र पाल सिंह बदायूं के नए नगर मजिस्ट्रेट बने हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img