Tuesday, October 22, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedमहिला को पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे में मौके पर हुई मौत

महिला को पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे में मौके पर हुई मौत

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ / सूरज सिंह –पवई थाना क्षेत्र के सिकंदर पट्टी गांव के समीप रविवार की सुबह शौच के लिए निकली महिला को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। वहीं चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मुताबिक कानपुर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के रनियापुर गांव निवासी सीटू (26) पत्नी कमल पवई थाना क्षेत्र के सिकंदर पट्टी बाजार में किराये के मकान में रहती थी। रोज की तरह रविवार की सुबह में शौच के लिए घर से निकली थी। वापस लौटते समय तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बताया की मृतका व उसका पति लगभग छह माह से किराये के मकान में रह कर फेरी कर सामान बेचने का काम करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के दो बच्चे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img