Wednesday, October 23, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedमुंबई जा रहे युवक की रास्ते में ट्रेन से गिर कर हुई...

मुंबई जा रहे युवक की रास्ते में ट्रेन से गिर कर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ / सूरज सिंह – गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी अमन विश्वकर्मा उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र राजकुमार विश्वकर्मा की घर से मुंबई जाते समय खंडवा स्टेशन मध्य प्रदेश में ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक अमन विश्वकर्मा पुत्र राजकुमार विश्वकर्मा निवासी ग्राम दयालपुर थाना गंभीरपुर बृहस्पतिवार को ट्रेन से मुंबई जा रहा था खंडवा स्टेशन मध्य प्रदेश के पास पहुंचने के बाद अमन विश्वकर्मा ट्रेन से गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया मृतक के पिता और चाचा मुंबई में ही रहते हैं और मृत्यु की सूचना मिलने के बाद खंडवा स्टेशन मध्य प्रदेश पहुचे।मृतक के पिता राजकुमार रोजी-रोटी के लिए मुंबई रहते थे और उनके परिवार व बच्चे दयालपुर गांव में रहते थे बड़ा लड़का राकेश घर गांव में ही रहता है और छोटा लड़का अमन अपने पिता के यहां मुंबई जा रहा था। शनिवार को दिन में शव के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था।

 

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img