Saturday, April 19, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedमोलनापुर हाईवे पर स्कॉर्पियो व बोलेरो वाहन की टक्कर में बोलेरो चालक...

मोलनापुर हाईवे पर स्कॉर्पियो व बोलेरो वाहन की टक्कर में बोलेरो चालक की इलाज के दौरान मौत

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ / सूरज सिंह – आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के मोलनापुर हाईवे पर 24 अप्रैल को बोलेरो और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई थी। घटना में गंभीर रूप से घायल बोलेरो चालक 41 वर्षीय संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको वाराणसी में एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के बाद रेफर होने पर 2 दिन पूर्व ही आजमगढ़ में एक अन्य नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार की देर रात में उनकी मौत हो गई। शव का रविवार को दिन में पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन के अनुसार घटना के दिन देवगांव थाना के लालगंज जयसिंहपुर निवासी संतोष कुमार वाराणसी से घर आ रहे थे। लेकिन मोलनापुर हाईवे पर बोलेरो के आगे जा रही स्कार्पियो की स्टेपनी गिर गई थी। इसके बाद स्टेपनी पर चढ़ने से अनियंत्रित हुई बोलेरो स्कॉर्पियो में जाकर बुरी तरीके से भिड़ गई और दोनों गाड़ी पलट गई। घटना में दोनों वाहन सवार घायल हुए थे लेकिन संतोष ज्यादा गंभीर रूप से घायल हुआ था। सुनते हैं परिजन ने क्या जानकारी दी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img