Wednesday, October 23, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशकांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक का कांग्रेस नेताओं ने अनूपशहर के प्रथम आगमन...

कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक का कांग्रेस नेताओं ने अनूपशहर के प्रथम आगमन पर किया पगड़ी पहनाकर व चित्र भेंट कर स्वागत

जनसागर टुडे संवाददाता डीके निगम
बुलंदशहर| मंगलवार को देर रात किसान कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक बनने के बाद पहली बार अनूपशहर पहुंचे देवेंद्र सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रज्ञा गौड़ के साथ स्वागत किया कार्यकर्ताओं ने किसान कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर देवेंद्र सिंह को पगड़ी पहनकर तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया स्वागत के उपरांत नेशनल कोऑर्डिनेटर देवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा किसानों से किए गए एमएसपी कानून गारंटी देने के वादे को किसानों तक पहुंचा कर तथा उन्होंने पूर्व में यूपीए सरकार द्वारा देश भर के किसानों की कर्ज माफी किए जाने सहित किसानों के हित में बनाई गई नीतियों को किसानों तक पहुंचा कर वर्तमान में इंडिया गठबंधन से जोड़ने का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं को अपने बूथ को मजबूत कर लोकसभा चुनाव 2024 में जुड़ने का आह्वान किया बैठक में नवीन राघव ज्ञानेंद्र सिंह राघव प्रज्ञा गौड़ हेमंत भारद्वाज राजेंद्र सिंह समाजसेवी गीता देवी भावना राघव आदि लोग सम्मिलित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img