Wednesday, October 23, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशबुलंदशहरसपा० की बैठक में किया गया यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त प्रदेश सचिव...

सपा० की बैठक में किया गया यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त प्रदेश सचिव दाऊद पठान का स्वागत

बुलंदशहर। सपा० के जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन कर यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त प्रदेश सचिव दाऊद पठान का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्वागत समारोह में लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए विशेष रणनीति पर गहन विचार विमर्श किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि धर्म निरपेक्ष दलों की एकजुटता समय की समय की आवश्यकता है धर्म निरपेक्ष दलों की एकजुटता से ही देश से भाजपा का सफाया होगा।

उन्होंने कहा कि देश को साम्प्रदायिक शक्तियों से बचाने के लिए, देश में धर्मनिरपेक्षता, संविधान व संवैधानिक संस्थाओं को बचाने के लिए भाजपा की सत्ता से विदाई आवश्यक है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव दाऊद पठान ने अपने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस जिम्मेदारी को पूरी लग्न व निष्ठा से निभाते हुए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना मेरा लक्ष्य है।

प्रदेश सचिव दाऊद पठान ने कहा कि देश का भविष्य देश के नौजवान है और देश के नौजवानो के कांधे पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि राम,रहीम, गौतम बुद्ध, गांधी की इस पावन भूमि को बंटने नहीं देंगे। सपा जिला अध्यक्ष मतलूब अली, जिला महासचिव विजय त्यागी, हाजी अख्तर,विनय शर्मा, शादाब नम्बरदार, आसमहोममद गाजी आदि सपा नेताओं ने नव नियुक्त प्रदेश सचिव दाऊद पठान का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

स्वागत समारोह को होशियार सिंह पूर्व विधायक, महेंद्र वाल्मीकि पूर्व विधायक, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव जरार्र खान, पूर्व जिला अध्यक्ष हिमायत अली आदि ने संबोधित किया। स्वागत समारोह में केंद्र में जब धर्मनिरपेक्ष दलों की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। स्वागत समारोह में भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img