Wednesday, October 23, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशमहिला सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिला पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिला पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

जनसागर टुडे संवाददाता डीके निगम

बुलंदशहर। अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं महिला जागरुकता के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किए जाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाईन स्थित सभागार कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिला बाल सुरक्षा संगठन की जनपदीय ईकाई में नियुक्त समस्त महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा निम्नलिखित महिला सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिला पुलिसकर्मियों कविता शर्मा, निवासी ग्राम नैथला हसनपुर जनपद बुलन्दशहर।, ज्योति शर्मा, निवासी मुतिजा भटवारा जनपद बुलन्दशहर।, अफरोज निवासी ग्राम गहना गौवर्धन थाना अनूपशहर जनपद बुलन्दशहर।, सोनी खान निवासी ग्राम नारऊ थाना पहासू जनपद बुलन्दशहर, महिला आरक्षी कोमल थाना गुलावठी।,महिला आरक्षी मोनी सैनी थाना अगौता।,को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img