Wednesday, October 23, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशबुलंदशहरजिला अस्पताल में हुआ कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण

जिला अस्पताल में हुआ कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण

जनसागर टुडे संवाददाता डीके निगम

बुलंदशहर / जिला अस्पताल में भी संभव है कूल्हे का प्रत्यारोपण, वो भी ना के बराबर खर्चे में। जिसके लिए अब तक नोएडा दिल्ली बड़े अस्पताल जाना पड़ता था।डॉक्टर राज बहादुर ने बताया कूल्हे के ऑपरेशन का खर्चा प्राइवेट अस्पतालो में लाखों रुपयो में आता है जिसको आम आदमी वहन करने में असमर्थ होता है परन्तु अब ये सुविधा आपको यहीं लगभग आधी कीमत में ही उपलब्ध हैं।डॉक्टर राजबहादुर ऑर्थोपेडिक सर्जन ने बताया कि एक मरीज रामचंद्र उम्र 48 साल,अपने दोनो कूल्हे खराब होने के कारण सालो से चलने फिरने में असमर्थ था उसके एक कूल्हे का सफल आपरेशन किया गया है एवमं कुछ महीनों बाद दूसरे का भी आपरेशन हो जायेगा, प्राईवेट अस्पताल में इसका खर्चा लाखों में बताया गया था जिसको वहन करना रामचंद्र के लिए संभव नहीं था, परंतु अब आपरेशन के बाद वह काफी राहत महसूस कर रहा है।
डॉक्टर राजबहादुर के साथ डॉक्टर गौरवदेव शर्मा, ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं डॉक्टर रविप्रकाश अनस्थेसिया भी मोजूद रहे, तीनों डाॅक्टरो की टीम ने इस सफल आपरेशन को अंजाम दिया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img