Wednesday, October 23, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशएक करोड़ से अधिक रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण

एक करोड़ से अधिक रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण

– विधायक निधि के एक करोड़ से अधिक रुपए के विकास कार्य ग्रामीणों को समर्पित
जनसागर टुडे संवाददाता डीके निगम

बुलंदशहर : शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा के प्रस्ताव पर विधानसभा क्षेत्र के गांव लोहरा, खखूड़ा सहित फतेहगढ़ में मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत करीब एक करोड़ से अधिक रुपए की लगात से हुए विकास कार्यों का भाजपा नेता कुश शर्मा ने लोकार्पण किया है।

उसी दौरान लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा के गांव लोहरा, खखूड़ा सहित फतेहगढ़ विधायक अनिल शर्मा के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत करीब एक करोड़ से अधिक रुपए की लगात से सीसी रोड, नाले सहित अन्य कार्य पूरे हुए हैं।

गुरुवार को शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा के पुत्र कुश शर्मा सभी गांव में जाकर विकास कार्यों का लोकार्पण किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुछ शर्मा ने लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी है।

जहां उन्होंने 2024 में एक बार फिर मोदी की सरकार बनाने की अपील की है उन्होंने कहा सभी लोग कमल के फूल पर बटन दबाकर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार पुनः प्रधानमंत्री बनाएं। इस अवसर पर दलवीर चौधरी, सुशील शर्मा, जबर सिंह, चन्द्रपाल सिंह (मण्डल अध्यक्ष) , दिनेश चौधरी, मुकेश शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, रवेंद्र मीणा मंडल अध्यक्ष, मोहित प्रधान, शिवेक रावत, नीतीश भारद्वाज, निर्भय शर्मा, पूसी शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img