Wednesday, October 23, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशसैंकड़ों महिलाओं ने सुना मोदी शक्ति संवाद

सैंकड़ों महिलाओं ने सुना मोदी शक्ति संवाद

महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर सम्मान दिलायेगी भाजपा
ब्लाक लखावटी में हुआ आयोजन

औरंगाबाद बुलंदशहर| शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत ब्लाक लखावटी में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शक्ति संवाद कार्यक्रम का बारासात पश्चिम बंगाल से लाइव प्रसारण श्रृवण हेतु आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख लखावटी ईश्वर पहलवान एडवोकेट, भाजपा जिला महामंत्री संजय गूर्जर, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशी शर्मा एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वश वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में ब्लाक प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकारों ने महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा प्रदान करने में कोई कोताही नहीं बरती है। तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं में महिलाओं के हितों को ध्यान में रखा गया है। संजय गूर्जर ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु दीनदयाल अंत्योदय योजना बनाई गई है और इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक मदद देकर आसान किस्तों में कम ब्याज दर पर धनराशि जारी की गई है जिससे महिलाएं स्वावलंबी बन सकें|

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशी शर्मा ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान दिलाना भाजपा का एजेंडा था,है, और आगे भी रहेगा। जितनी सुविधाएं महिलाओं को भाजपा ने दीं हैं उतनी किसी और सरकार में में नहीं मिलीं। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वश वर्मा ने कहा कि भाजपा की बदौलत महिलाओं को सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन मिला। घर घर शौचालय निर्माण योजना ,उज्जवला योजना , स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता से स्वावलंबी बनाने हेतु भाजपा कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी है। महिलाओं ने भाजपा को चार सौ पार का बीड़ा उठाया है।

इसको सफल बनाने के लिए सभी महिलाएं कड़ी मेहनत करेंगी। इस अवसर पर बारासात पश्चिम बंगाल से मोदी जी का नारी शक्ति संवाद विशाल एल ई डी पर सीधे प्रसारित किया गया। जिसे महिलाओं ने उत्साह पूर्वक सुना। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अतिथियों ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ईश्वर पहलवान ने की तथा संचालन प्रभारी खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर ए डी ओ पंचायत शीशपाल सिंह अंकित सैनी सहित तमाम पंचायत सचिव, ब्लाक कर्मी, ग्रीस कुमार लोधी, सहित सैंकड़ों महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img