Saturday, April 19, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRजल ही जीवन अभियान को लेकर भाजपा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने...

जल ही जीवन अभियान को लेकर भाजपा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने वार्ड 78 में निकाली  जागरूकता रैली

जनसागर टुडे
साहिबाबाद-
महानगर अध्यक्ष  संजीव शर्मा एवं महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान  के नेतृत्व में संयोजक भाजपा नेता प्रहलाद दुआ  के द्वारा शालीमार गार्डन विस्तार प्रथम वार्ड 78 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी  के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जल ही तो जीवन है अभियान शहीद स्थल से शिव चौक तक रैली निकाली गयी जिसमें सचिन पब्लिक स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने भी हाथ में तखथि लेकर रैली में शमिल हुए और लोगों को जल ही जीवन है का महत्व बताया ।
महानगर महामंत्री  पप्पू पहलवान  ने बताया की जल ही जीवन है बावजूद जल बेवजह बर्बाद किया जाता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जल-संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है। हम हमेशा से सुनते आये हैं “जल ही जीवन है”। जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती, जीवन के सभी कार्यों का निष्पादन करने के लिये जल की आवश्यकता होती है । पृथ्वी पर उपलब्ध एक बहुमुल्य संसाधन है जल , या यूं कहें कि यही सभी सजीवो के जीने का आधार है जल। धरती का लगभग तीन चौथाई भाग जल से घिरा हुआ है, किन्तु इसमें से 97% पानी खारा है जो पीने योग्य नहीं है, पीने योग्य पानी की मात्रा सिर्फ 3% है। इसमें भी 2% पानी ग्लेशियर एवं बर्फ के रूप में है। इस प्रकार सही मायने में मात्र 1% पानी ही मानव के उपयोग हेतु उपलब्ध है । ऐसी स्थिति सरकार और आम जनता दोनों के लिए चिंता का विषय है। इस दिशा में अगर त्वरित कदम उठाते हुए सार्थक पहल की जाए तो स्थिति बहुत हद तक नियंत्रण में रखी जा सकती है, अन्यथा अगले कुछ वर्ष हम सबके लिए चुनौतिपूर्ण साबित होंगे ।  इस अवसर पर सोशल वेल्फेयर सोसाइटी अध्यक्ष डी एन कॉल,  मंडल अध्यक्ष राजन आर्या, वार्ड अध्यक्ष भूषण लाल, शिव शर्मा, राहुल शर्मा, अकील भैया, प्रतीक माथुर, प्रिंस भड़ाना, प्रधान प्रवीण भाटी, जितेंदर सिंह,  सुनील शर्मा ,सुशील भसीन ,मनोज मिश्रा, संजय सिंह, मनोज शर्मा , बृजेश सिंह ,बॉबी त्यागी, विपिन पटेल, विंष्णु कर्णवाल ,आरपी सिंह, आदित्य सिंह  अनिल डागर ,ओमेन्द्र कसाना ,दिनेश माथुर, संजय गर्ग, विपिन ,सतेंद्र भंडारी ,दीपक शर्मा, अजय प्रताप, विकास चौधरी, विकास मावी, शिवम शर्मा  लोकेश शर्मा, सुमन सती, मुनेश कसाना, अनीता राणा, ममता झा ,स्वाति चौहान, सीमा सिंह, रूपा मुखेर्जी, मंजू सिंह,  योगराज शर्मा, बच्चन सिंह, राजेश्वर , हर्ष चंदेला, सचिन चंदेला ,चित्रपाल, के के शर्मा ,जितेंदर शर्मा ,बिट्टू कसाना ,विनोद माथुर, देवेंदर चौहान ,सागर अरोरा , सुखदेव ,राजीव गुप्ता ,शिशुपाल ,द्वारका , अरुण झा ,चन्दर , राजीव झा, देवांग त्यागी, वंश गर्ग,  ग्रीश चंद जोशी, राम विनय सिंह, नरेंद्र शर्मा, रजनीश चौहान आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img